राँची रेलवे स्टेशन से 1328 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए हुए रवाना

रांची : झारखंड से 1350 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। इसमें राँची लोकसभा अंतर्गत रामभक्त शामिल थे। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रथम मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने कहा कि आप सभी रामभक्त भाग्यशाली है कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे।कहा कि राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नही भारत का मंदिर है, राष्ट्र का मंदिर है।कहा कि 1992 में जब मैं गया था तब वहां प्रभु श्रीराम टेंट मे हुआ करते थे आज वहां भव्य एवं दिव्य मंदिर बन कर तैयार है। और भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दुनिया के पटल में प्रकाशमय कर रहा है।कहा कि अयोध्या का राम मंदिर देश के एक-एक सनातनियों के साथ जुड़ा हुआ है।कहा कि भारत की पहचान राम, कृष्ण, शिव, दुर्गा से है। और जो भारत को जानना और समझना चाहते है वो इन सभी देवी-देवताओं और महापुरुषों को जाने बगैर भारत को जान नही सकते। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बे कहा कि प्रभु श्री राम ने आप सभी को अपने पास बुलाया है।कहा कि हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर मिला है।कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम 14 वर्षों के यात्रा में अनुशासन के साथ रहे उसी अनुशासन के साथ रामभक्तों को भी अनुशासन का पूर्ण पालन करने को कहा।कहा कि सभी राम भक्त वहाँ से पूजा का प्रसाद और स्मृतियों को संजो कर वापस आएंगे और अपने-अपने गांव-मोहल्लों में लोगो के बीच बैठकर प्रसाद वितरण करेंगे साथ ही उस भव्य मंदिर का चित्रण करेंगे कि पहले रामलला टेंट में थे और अब विशाल मंदिर में विराजमान है। रामजन्मभूमि अयोध्या दर्शन के संयोजक शशिभूषण भगत ने अध्यक्षता किया। संचालन प्रदेश आस्था स्पेशल ट्रेन के प्रमुख बबन गुप्ता ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सांसद संजय सेठ ने किया।कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, मनोज सिंह, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, शशिभूषण भगत, योगेंद्र प्रताप सिंह, बबन गुप्ता, वरुण साहू, सुरेंद्र महतो, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजयवर्गीय,रामकुमार पाहन, रमेश सिंह, नीरज सिंह, बलराम सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र वर्मा, सूरज चौरसिया, संजय जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, धीरज महतो, विश्वजित सिंह, रोमित नारायण सिंह, अश्विनी सिखुजा, अनिता वर्मा, रामलगन राम,गुरुविंदर सिंह सेठी, सोनू सिंह,ज्योति सिन्हा, दिव्या साहू, विणा मिश्रा, नम्रता सोनी, धर्मवीर सिंह,सचिन साहू, तरुण दास, सहित कई उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button