संदेहास्पद अवस्था में महिला की मौत,फांसी के फंदे से झूलता मिला शव

सुपौल -जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित ठूठी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक महिला की संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की आधी रात को महिला द्वारा फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर लेने की जानकारी सार्वजनिक की है।

संदेहास्पद अवस्था में महिला की मौत, आधी रात को फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेजा

सुपौल -जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित ठूठी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक महिला की संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की आधी रात को महिला द्वारा फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर लेने की जानकारी सार्वजनिक की है। घटना गुरुवार रात तकरीबन एक बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान ठूठी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी शोभानंद मंडल की 32 वर्षीया पत्नी मीना मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति श्री मंडल तीन दिन पूर्व बाहरी प्रदेश से घर आए थे। बताया जाता है कि मृतका ने चंद समूह से लोन लिया था। लोन चुकाने के लिए फाइनेंस कर्मी द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

दबाव के मद्देनजर पत्नी ने पति को घर बुलाया और लोन के रुपए जमा करने के लिए कह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को लोन जमा करने के लिए मृतका के पति ने गांव में ही ब्याज पर 10 हजार रुपए उधार लिए थे, जो फाइनेंस कर्मी को जमा करना था। उधार लिए रुपए और उसका ब्याज चुकाने की बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अनबन हुआ था। इसके बाद भी गुरुवार को दिन भर स्थिति सामान्य रही। मृतका के पति शोभानंद मंडल ने बताया कि देर रात मेरी पत्नी खाना खाकर टीवी देख रही थी और मैं सोया हुआ था। आधी रात को एक बजे नींद खुली तो पत्नी को कमरे में नहीं देखकर खोजबीन की जो दूसरे कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही थी।

biharnews-संदेहास्पद अवस्था में महिला की मौत,फांसी के फंदे से झूलता मिला शव

भीमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया:

घटना के बाद मृतका के मायके नेपाल प्रभाग के विराटनगर खोखसा वार्ड नंबर 18 निवासी उनके परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। सूचना के बाद शुक्रवार को मृतका के मायके से भाई, भाभी सहित अन्य परिजन स्थल पर पहुंचे जिनके करुण क्रंदन से स्थल पर चीख पुकार मच गई। आरंभ में मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोगों के दबाव में चुप्पी साध ली। घटना की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर भीमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, मृतका के मायके वालों ने पहले तो हत्या का आरोप लगाया, लेकिन नेपाल से आए मायके वालों ने स्थानीय स्तर पर सहयोग नहीं मिलने और दबाव के वशीभूत हो प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद मृतका के ससुराल पक्ष और मायके वालों के बीच लगभग चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम में भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button