ट्रैफिक पुलिस के जवान ने फंदा लगाकर दी जान
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गुरुवार को एक ट्रैफिक पुलिस जवान का शव पेड़ से लटका मिला है।

कोंडागांव जिले में जवान ने लगाई फांसी:
आरएनएन/स्पेशल-छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गुरुवार को एक ट्रैफिक पुलिस जवान का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, विकास पांडे की 2019 में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। 2019 से ही कोंडागांव में पदस्थ था। विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय जवान अपने घर में अकेला था, उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।