सुक्खू ने पं मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें किया नमन

नेहरू के बलिदान, संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा: सुखविंदर सिंह सुक्खू
आरएनएन स्पेशल/- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पं. मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया।
श्री सुक्खू ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए पं नेहरू के बलिदान, संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।