झारखंड में एनडीए गठबंधन को बढ़त

रांची,: झारखंड में शुरूआती रुझान में भाजपा गठबंधन अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रही है जबकि तीन सीटों पर इंडिया गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं।गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं।दुमका संसदीय सीट पर एनडीए प्रत्याशी सीता सोरेन आगे है जबकि आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह से आगे चल रहे हैं।