लोकसभा चुनाव: हरियाणा में औसतन मतदान 64.80 प्रतिशत

चंडीगढ़, :  लोकसभा चुनाव में हरियाणा में मतदान प्रतिशत 64.80 रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी और लू के कारण मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा थोड़ा कम हुआ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 69.77 प्रतिशत मतदान हुआ और और इसमें 13 लाख 51 हजार 932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिनमें सात लाख 29 हजार 125 पुरुष, छह लाख 22 हजार 786 महिला तथा 21 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं, जबकि सिरसा में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 37 हजार 689 थी।
उन्होंने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 13 लाख 44 हजार 503 मतदाताओं ने किया और यहां मतदान प्रतिशत 67.43 दर्ज किया गया, जिनमें सात लाख 23 हजार 622 पुरुष तथा छह लाख 20 हजार 875 महिला और छह अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं, जबकि अंबाला में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 96 हजार 708 थी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 67.01 रहा, जिनमें छहलाख 36 हजार 532 पुरुष, पांच लाख 65 हजार 857 महिला तथा 12 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 94 हजार 300 थी।
उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.27 रहा, जिनमें छह लाख
36 हजार 644 पुरुष था पांच लाख 32 हजार 137 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। हिसार में 11 लाख 68 हजार 784 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी। करनाल लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 21 लाख 4 हजार 229 थी, जिनमें से 13 लाख 41 हजार 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 63.74 रहा। करनाल में सात लाख 21 हजार 745 पुरुष और छह लाख 19 हजार 410 महिला मतदाताओं समेत अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 63.44 दर्ज हुआ और कुल 11 लाख 20 हजार 791 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें छह लाख 10 हजार 295 पुरुष, पांच लाख 10 हजार 488 महिला तथा आठ अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं, जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 66 हजार 624 थी।
उन्होंने कहा कि रोहतक सात लोकसभा क्षेत्र में 12 लाख 41 हजार 201 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें छह लाख 68 हजार 815 पुरुष, पांच लाख 72 हजार 384 महिला और अन्य श्रेणी के दो मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान प्रतिशत 65.68 रहा, जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 89 हजार 844 थी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ आठ लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.39 रहा और 11 लाख 72 हजार 526 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिनमें छह लाख 27 हजार 622 पुरुष, पांच लाख 44 हजार 903 महिला तथा एक अन्य श्रेणी का मतदाता शामिल है। जबकि यहां पर मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 93 हजार 29 थी।
उन्होंने बताया कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश में सर्वाधिक 15 लाख 96 हजार 240 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया, हालांकि यहां मतदान प्रतिशत 62.03 रहा।यहां आठ लाख 58 हजार 499 पुरुष, सात लाख 37 हजार 734 महिला तथा सात अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया, जबकि यहां पर मतदाताओं की कुल संख्या सर्वाधिक
25 लाख 73 हजार 411 थी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 24 लाख 30 हजार 212 थी। यहां मतदान प्रतिशत 60.52 रहा। यहां 14 लाख 70 हजार 649 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 8 लाख 14 हजार 402 पुरुष, छह लाख 56 हजार 241 महिला तथा छह अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button