ITI के समीप गोविंदगढ़ मोहल्ले के बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच…

नाहन, 17 फरवरी
नाहन, 17 फरवरी : नाहन-शिमला मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार नाहन की आईटीआई के समीप नाले से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है।
गोविंदगढ़ के बाशिंदों के अनुसार जसवंत सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। यही नहीं वह ठीक ढंग से बोल भी नहीं पाता था। वह अकसर शहर में यहां-वहां घूमता नजर आता था। मृतक को घड़ी पहनने का शोंक था। जब उससे कोई टाइम पूछता था तो वह खुश होकर इशारों में समय बताता था। वह अविवाहित था। उसके भरण-पोषण का दायित्व उसके भाइयों पर था। अक्सर मोहल्ले के लोग उसके साथ हंसी-मजाक करते रहते थे।
उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जसवंत की आकस्मिक मौत से पुरे गोविंदगढ़ मोहल्ले में शोक की लहर है।
शिमला मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार नाहन की आईटीआई के समीप नाले से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है।