झालावाड़-बारां सीट पर पांचवी बार जीते दुष्यंत

जयपुर : राजस्थान में लोकसभा की झालावाड़-बारां सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के पुत्र एवं भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर सांसद पहुंचे हैं।श्री सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया को तीन लाख 70 हजार 989 मतों के अंतर से चुनाव हराया। श्री सिंह को आठ लाख 65 हजार 376 मत मिले जबकि श्रीमती भाया ने चार लाख 94 हजार 387 मत हासिल किए। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चंद्र सिंह किराड ने 12 हजार 285 मत हासिल किए जबकि 16 हजार 27 मत नोटा में गये।