मानेसर नगर निगम के लिए भाजपा ने सुंदर लाल को बनाया उम्मीदवार

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर नगर निगम के लिए भाजपा ने सुंदरलाल सरपंच को प्रत्याशी बनाया है। वे क्षेत्र के बड़े और प्रसिद्ध गांव सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। नगर निगम बनने से पहले सिकंदरपुर के सरपंच रह चुके हैं।

मानेसर में भाजपा ने सुंदर लाल को बनाया उम्मीदवार:बीजेपी के बड़े नेताओं से नजदीकी आई काम, कांग्रेस के नीरज यादव से मुकाबला

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर नगर निगम के लिए भाजपा ने सुंदरलाल सरपंच को प्रत्याशी बनाया है। वे क्षेत्र के बड़े और प्रसिद्ध गांव सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। नगर निगम बनने से पहले सिकंदरपुर के सरपंच रह चुके हैं। संगठन के बड़े नेताओं के साथ इनकी नजदीकियां हैं। मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुरुग्राम आए थे तो उनका अभिवादन करने वालों में सबसे आगे थे। उन्होंने कहा कि मुझे नगर निगम मानेसर के मेयर पद हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार।

मानेसर नगर निगम के लिए भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुंदरलाल सरपंच :

संगठन ने जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। लोगों के समर्थन से नगर निगम मानेसर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प को निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि चमकेगा मानेसर होगा विकास को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे। उनका कहना है कि समाजसेवा और हमेशा लोगों के बीच रहने के जज्बे की वजह से उन्हें टिकट मिला है। जीत मिलने के बाद क्षेत्र का विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कांग्रेस के नीरज यादव से सीधा मुकाबला

कांग्रेस की तरफ से उन्हें युवा चेहरे नीरज यादव से चुनौती मिलेगी। नीरज यादव नगर निगम के बड़े गांव मानेसर के रहने वाले हैं। उनके चाचा राव श्रीकृष्ण जिले के पहले जिला परिषद चेयरमैन थे। राव श्रीकृष्ण का इलाके में अच्छा प्रभाव था। नीरज यादव 2008 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह संगठन चुनाव जीतकर प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button