भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी को चार लाख से अधिक मतों से हराया

दमोह, : मध्यप्रदेश के दमोह संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी को चार लाख से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा के श्री राहुल सिंह लोधी को सात लाख 97 हजार 768 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी ने तीन लाख 03 हजार 342 मत हासिल किए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी को चार लाख 06 हजार 426 मतों से पराजित किया। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।