5 किलोग्राम चरस के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कुल्लू, 20 फरवरी :

पर्यटन नगरी मनाली के हरिपुर में एक व्यक्ति को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात मनाली पुलिस ने हरिपुर कॉलेज के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 70 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान कमलेश कुमार (24) पुत्र देवीराम निवासी पीणी डाकघर कसलादी तहसील भुंतर के रूप में हुई है।

पुलिस ने चरस सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button