5वी राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, केरल को हरा रजत पदक पर कब्जा

शिमला, 18 फरवरी :
पांचवी राष्ट्रीय मास्टर गेम्स उत्तर प्रदेश के आईआईटी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 11 से 14 फरवरी तक आयोजित की गई। इसमें 30 साल से ऊपर की महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया, 15 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
हिमाचल की महिला हॉकी टीम ने कप्तान शबाना आजमी के नेतृत्व में केरल को 1-0 से हराकर रजत पदक हासिल किया। कोच नईम शेख मैनेजर, पुष्कर नेगी कप्तान शबाना, ज्योति शर्मा, लीला, नीरू, कमलजीत कौर, शाहिना अंजुम, शगुन, रचना, शाहीन चौधरी, अंजना राव, नीलम शर्मा, नीना सेन, पूनम, पिंकी, सुमन ठाकुर, सुमन शर्मा ने भाग लिया।
वहीं, एथलीट में हिमाचल की नीना सेन ने 200 मीटर में रजत पदक, 100 मीटर में कांस्य पदक व लॉन्ग जंप में कांस्य पदक हासिल कर हिमाचल का नाम रोशन किया।