2022 में अटल टनल से क्रॉस हुए 1.27 Million वाहन,

 

केलांग , 03 जनवरी : वर्ष 2022 में लाहौल घाटी में अटल टनल रोहतांग (एटीआर) से लगभग 6,22,988 वाहन प्रवेश कर चुके है। जिससे ट्रैफिक बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। पिछले वर्ष दर्ज किए गए वाहनों की संख्या से तकरीबन 60% की वृद्धि हुई है। लगभग 6,50,711 वाहन एटीआर के माध्यम से बाहर निकल चुके है, जोकि इस वर्ष के कुल 12,73,699 वाहन है।

वर्ष 2021 में अटल टनल के माध्यम से कुल मिलाकर 7,99,941 वाहन गुजरे थे। पिछले वर्ष 2021 की तुलना में लगभग 4.73 लाख वाहनों की वृद्धि हुई है। अटल टनल रोहतांग के खुलने के बाद जिला को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा है, जो दिन-ब-दिन व साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष ट्रैफिक की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

जिला लाहौल स्पीति पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए वर्ष भर काम किया है। आगामी वर्ष में जिला लाहौल स्पीति पुलिस पूरे समर्पण और अत्यधिक पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जिले में अधिक पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button