कोडरमा में सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल, चार की स्थिति गम्भीर

कोडरमा,: झारखंड के कोडरमा जिले में दो सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियाराबर में बोलेरो और सवारी गाड़ी के बीच हुयी टक्कर में 13 लोग घायल हो गये। सवारी गाड़ी पर सवार एक ही परिवार के लोग सोमवार की सुबह सपही से सवार होकर झारखंडी धाम पूजा करने जा रहे थे, तभी कोठियाराबार के समीप बोलेरो ने सवारी गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है।सूत्रों ने बताया कि कोडरमा घाटी में रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से कार पर सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button