15अगस्त को कुटलैहड में मैराथन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बंगाणा | स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुटलैहड विधानसभा में एक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कुटलेहड़ मैराथन रन विभिन्न श्रेणियों में करवाई जायेगी। ओपन श्रेणी 6 किलोमीटर की होगी। 1 किलोमीटर वोलींटीयर रन होगी जिसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। ओपन मैराथन जीतने वाले पहले 10 विजेताओं को नगद इनामी राशि से नवाजा जाएगा। आम आदमी पार्टी के कुटलेहड़ युवा अध्यक्ष विशाल ढिल्लो ने यह जानकारी दी।