हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने दिव्यांग बच्ची का मां सहित बस में टिकट काटने पर निरीक्षक गिरिराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

नाहन, 25 नवंबर : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने दिव्यांग बच्ची का मां सहित बस में टिकट काटने पर निरीक्षक गिरिराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इंस्पेक्टर साहब को 3 दिन के भीतर जवाब देना होगा, अन्यथा निगम द्वारा अगली कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
हाल ही में एक महिला त्रिलोकपुर- नाहन बस में अपनी 75% से अधिक दिव्यांग बच्चे के साथ सफर कर रही थी। इसी दौरान कालाअंब से फ्लाइंग स्क्वाड के निरीक्षक बस में चेकिंग के लिए चढ़ गए। महिला ने आरोप लगाया था कि निरीक्षक ने न केवल उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि दिव्यांग बच्चे सहित उनका टिकट भी काटा दिया। बता दे कि 75% दिव्यांगता होने पर एचआरटीसी की बस में अटेंडेंट को भी निशुल्क बस सफर की सुविधा है। यह मामला उजागर होने के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स ने भी खासी नाराजगी जाहिर करते हुए एचआरटीसी से निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।