हिमाचल निर्माता वाय एस परमार की आज 116वीं जयंती
आज पूरा हिमाचल प्रदेश अपने प्रथम मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार को याद कर रहा है। आज परमार की जयंती है। साथ ही प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। डा. परमार ऐसी शख्सीयत थे, जिन्होंने प्रदेश का इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदल कर रख दिया था। जिसका जीता जागता प्रमाण पूर्ण राज्य के रूप में प्रदेशवासियों के सामने है।