संवाद के माध्यम से टांडू और त्र्यंबली मे लोग हुए जागरूक
टांडू
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से संवाद युवा मंडल के कलाकारों टांडु और त्र्यंबली पंचायत में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों,विकास कार्यों एवम नशा निवारण के प्रचार प्रसार हेतु एक फोक मीडिया शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशाल ,अमित,नारायण भोला सिंह, हरदेव, मस्तराम संजय,गौरव ,सिमरन एवम चांदनी ने अपने बेहतरीन अभिनय से जनता को विभिन्न योजनाओं जैसे गृहणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहारा योजना, एकल नारी के बारे में जनता को जागरूक किया! ग्राम पंचायत टांडू में उप प्रधान श्री देवी सिंह वार्ड मेंबर संजू कुमारी महिला मंडल प्रधान कल्पना देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।