वीर सैनिकों को हमेशा सम्मान देती आयी है भाजपा : रीता धीमान
इंदौरा
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब जब सत्ता में आई है, देश के वीर सैनिकों को सम्मान मिला है। चाहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी हों या मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इन दोनों ने देश के सैनिकों को मान सम्मान देने और दिक्कतों को दूर करने के भरसक प्रयास किए हैं। यह शब्द विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने करगिल विजय दिवस पर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडल भाजपा इंदौरा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहे। रीता धीमान ने कहा कि यह दिवस मनाने का सौभाग्य हमें उन वीर सैनिकों की बदौलत मिला है जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान तक दे दिया। विधायक रीता धीमान ने कहा कि पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जिसके साथ माता जैसा सम्मानित शब्द जुड़ा है। अपने देश को भारतमाता कहकर हर देशवासी खुद को गौरवांवित महसूस करता है तथा सदैव देशहित व देश की रक्षा के लिए तैयार रहता है।रीता धीमान ने कहा कि देश के वीर सैनिको में हिमाचल प्रदेश के सैनिकों का बलिदान भी सराहनीय रहा है।इस कार्यक्रम में दौरान बिभिन्न युधो व अभियानों में शहीद हुए सैनिको के परिजनों को समानित भी किया गया। इस अवसर पर सेना की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल सेलेश मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की ।वही भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह , घनश्याम सबियाल, ब्लाक सिमिति अध्यक्ष सहदेव सिंह ठाकुर , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सृष्टा , मंडल महिला अध्यक्ष निर्मला पठानिया व अन्य उपस्तिथ रहे।