विशाखा बनी मिस तीज

सोलन
इनरव्हील क्लब सोलन की ओर से तीज मनाई गई। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें विशाखा को मिस तीज, हिमांगी को मिस यूनिक और मोहिनी सूद को मिस परफॉरमेंस का खिताब दिया गया। क्लब की ओर से महिलाओं के लिए मॉडलिंग, रैंप वॉक, दुल्हन सज्जा के अलावा टीम डांस का आयोजन किया गया। इसमें सावन, चूड़ी, मंहेदी, बिंदी चार टीमों से अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समा बांधा। इस कार्यक्रम में दो अन्य क्लब इनरव्हील क्लब मिड टाउन, इनरव्हील क्लब सिटी की सदस्यों ने भी भाग लिया।

इनर व्हील क्लब सोलन की प्रधान सविता शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही माता पार्वती का कठोर तप सफल हुआ था। इस दिन शिव जी ने उन्हें दर्शन दिए थे और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए यह दिन माता पार्वती को अत्यंत प्रिय है।
माता जाता है कि इस दिन जो भी महिला पूरे मन से शिवजी और माता पार्वती का पूजन करता है, उनकी मनोकामना माता पार्वती और शिवजी जरूर पूरी करते हैं।
क्यों महिलाओं के लिए खास है यह दिन
इनरव्हील क्लब की महासचिव कल्पना परमार ने बताया कि तीज के दिन माता पार्वती की मनोकाममना पूरी हुई थी, तब माता पार्वती ने प्रसन्न होकर कहा था कि आज के दिन जो स्त्री निष्ठा से व्रत व पूजन करेगी, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी और उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। उस दिन से ही हरियाली तीज का दिन महिलाओं के लिए खास हो गया।
इनरव्हील क्लब सोलन की एडिटर नलिनी प्रभाकर ने बताया कि ये दिन सुहाग की लंबी आयु और सुहाग के साथ बेहतर जीवन की कामना के लिए यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के लिए श्रृंगार का खास महत्व माना जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं और कुंआरी महिलाएं भी संवरती है।
इस मौके पर क्लब की आईएसओ सुमन कंवर के अलावा क्लब की वरिष्ठ सदस्य आरती दुग्गल, ऊषा विज, बिमला शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, संतोष कालरा, मधु गुप्ता, नविता गंभीर, शीला कौशल, अंजली सूद, कृष्णा, अरूणा झांबा, नेहा, नताशा, सुभद्रा मेहता, पायल तोमर, सीमा साहनी, चारू चौहान, गरिमा प्रभाकर सहित 40 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर सभी ने सहभोज का आनंद भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button