विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

नयी दिल्ली मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नयी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट कर उन्हें आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी उपस्थित थे।
गौतम ने  मुर्मू से सौजन्य भेंट के दौरान मध्यप्रदेश के विकास एवं सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं के साथ ही प्रदेश में संचालित गरीब कल्याण की योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button