वन परिसर में वन प्रमंडल द्वारा वन महोत्सव का आयोजन
बांका,आरएनएन । सुपहा नगर वन परिसर में बांका वन प्रमंडल द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, मुख्य वन संरक्षक पटना हेमकांत राय, बांका वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित कई वन कर्मी और एसकेपी विद्या विहार के दर्जनों छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।इस कार्यक्रम में मंत्री सहित 75 लोगों ने वन पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 75 तरह के पौधों का रोपण कियागया ।ज्ञात हो कि,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के विभिन्न राज्यों के 75 नगर वन परिसर में बिहार के 5 जिलों में विशेष वन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बांका के सुपहा में आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री ने अपने अभिभाषण से ।बांका का नगर वन परिसर जो 13 . 18 हेक्टेयर में फैले नगर योजना द्वारा 52.72 राशि की स्वीकृति दी गई ।ज्ञात हो कि, भारत सरकार द्वारा 2020 में नगर वन योजना का आरंभ किया गया जिसके माध्यम से शहरी क्षेत्र के अवस्थित भूखंडों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर लोगों को लोगों को जैव विविधता के साथ-साथ पौधों एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता से अवगत कराना है ।आज बांका के नगर परिसर में 75 लोगों द्वारा विभिन्न तरह के 75 पौधों का का रोपण किया गया।
मुख्य वन संरक्षक पटना हेमकांत राय ने कहा कि, वन महोत्सव का उद्देश्य है वन पर्यावरण को सुरक्षित रखना वह भी तभी संभव है जब लोगों के बीच जागरूकता पैदा होगा।