राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वनकला में सात दिवसीय का आयोजन

नाहन, 23 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वनकला में सात दिवसीय का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वनकला पंचायत के प्रधान रजनी देवी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को सामाजिक कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र उत्थान में गतिशील युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है। बच्चों का मानसिक बौद्धिक आध्यात्मिक और शारीरिक विकास करना है। सामाजिक समरसता राष्ट्र का मूल भाव का कारण है, जिससे हम एक संपन्न राष्ट्र एवं अखंड भारत का निर्माण कर सकते हैं।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गण, विद्यालय के  समस्त स्टाफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी हरदेव एवं बीना देवी भी उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय वनकला कि प्रधानाचार्य महोदय द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button