युवा महोत्सव के लिए पंजीकरण 10 सितंबर तक, 6 तहरा की होगी प्रतियोगिता
सोलन
नेहरू युवा केंद्र सोलन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला सोलन मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता के 75 वर्ष, लोगों का गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियां दर्शाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है विविध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगो को जागरूक करना, देश के युवा कलाकारों, लेखकों, फोटोग्राफरों और वक्ताओं को एक स्थान पर विशेषज्ञो के देखरेख मे एकत्र करना, जिला, राज्य और राष्ट्रीय मंचों पर युवा शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए युवाओं का एक सम्मेलन करना यह कार्यक्रम पहले जिला स्तर पर तथा उसके उपरांत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा।
अधिक जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र सोलन की उपनिदेशक ईरा प्रभात ने बताया कि इस कार्यक्रम मे 6 तरह के प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगे जिसमे जोकि निम्न प्रकार से हैं 1. लेखन प्रतियोगिता, 2. चित्रकला प्रतियोगिता, 3. फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 4. भाषण प्रतियोगिता, 5. लोक नृत्य प्रतियोगिता 6. युवा संवाद सम्मेलन – इंडिया@2047 । जिसमे भाषण प्रतियोगिता उत्सव में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000, 2000 तथा 1000 धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता में यह धनराशि 5000,2500 तथा 1250 निर्धारित की गई है। इसके साथ लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यह पुरस्कार राशि 1000, 750 तथा 500 निर्धारित की गई है। वही युवा संवाद में चयनित 4 प्रतिभागियों को 1500-1500 की धनराशि से समानित किया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी ईरा प्रभात ने बताया कि जिला सत्र पर चयनित प्रतिभागी राज्य सत्र तथा जो प्रतिभागी राज्य सत्र पर चयनित होंगे वो राष्ट्रीय सत्र पर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए अपना पूर्व पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र सोलन मे 10 सितंबर करवाए । इस कार्यक्रम मे केवल वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जो सोलन जिले के स्थायी निवासी हो। इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 साल से 29 साल होनी चाहिए। युवा उत्सव से संबन्धित अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र सोलन के जिला कार्यालय मे भी संपर्क किया जा सकता है।