मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में किया 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

हमीरपुर
सुजानपुर में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों की कड़ी में हमीरपुर जिले के सुजानपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सुजानपुर बस स्टैंड के सुधार और सुजानपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के लिए 50-50 लाख रुपये का प्रासर वधान करने तथा सुजानपुर में सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,” कि आज पूरा देश जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। इन समारोहों को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश के प्रति गौरव, सम्मान तथा स्नेह की भावना पैदा करना है। राज्य सरकार पूरे हिमाचल में 75 कार्यक्रम आयोजित करके इस महत्वपूर्ण अवसर को शानदार ढंग से मना रही है।
इन समारोहों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राज्य के गौरवमयी विकासात्मक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सफर से अवगत करवाना भी है। साथ ही यह अवसर प्रदेश के दूरदर्शी नेताओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों, कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानों और सबसे बढ़कर उन सभी लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश आज देश के अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरा है।
राज्य के गठन के समय केवल चार जिले थे जबकि आज 12 जिले हैं। वर्ष 1948 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपये थी जो अब दो लाख रुपये से अधिक हो गई है। राज्य की साक्षरता दर भी प्रतिशत हो गई है जो 1948 में मात्र 4.8 प्रतिशत थी। हमीरपुर राज्य का सबसे साक्षर जिला है। उन्होंने कहा कि गठन के समय हिमाचल में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि आज लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कें राज्य के सबसे दूरस्थ क्षेत्र को भी जोड़ती हैं। पहले प्रदेशवासी अपनी जान खतरे में डालकर जैसे-तैसे नदी-नालों को पार करते थे, लेकिन अब राज्य में 2325 से अधिक पुल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ रहे हैं। प्रदेश में बिछे सड़कों के जाल का सबसे अधिक श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है, जिन्होंने 60,000 करोड़ रुपये की राशि से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी। हिमाचल में लगभग 50 प्रतिशत सड़कों का निर्माण इसी योजना के तहत किया गया है। ”
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना, उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button