मुख्यमंत्री के 25 अगस्त को जवाली के प्रस्तावित दौरे को बनाई रणनीति


जवाली
जवाली मंडल भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 25 अगस्त को जवाली विधानसभा के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने को लेकर कमर कस ली है इसी कड़ी में आज जवाली विधानसभा की विभिन्न पंचायतों के शक्ति केंद्र अध्यक्ष, बूथ पालकों व बूथ अध्यक्षों व पंचायत प्रधानों की एक बैठक विश्राम गृह जवाली में विधायक अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली को सफल बनाने बारे रणनीति बनाई गई तथा पार्टी के पदाधिकारियों को जिमेदारियां सौंपी गई विधायक अर्जुन सिंह ने कहा जवाली के कार्यकर्ताओं व जनता 2012 से पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाया है इस बार भी जवाली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे उन्होंने अभी से सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि पार्टी है तो कार्यकर्ता है इसलिए कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने के जी जान से मेहनत करें विधायक ने कहा कि जवाली में मुख्यमंत्री की रैली में 15 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे इस दौरान जवाली में मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी घोषणाएं की जाएगी
विधायक अर्जुन सिंह ने कहा है कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से अथाह विकास हुआ है विकास के बलबूते पर जवाली में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराएगीइस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतर सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, बीडीसी चेयरमैन पूजा देवी, नगर पंचायत ज्वाली मनोनीत पार्षद गुरदीप सिंह, मनोनीत पार्षद सतीश गोल्डी, कार्यालय सचिव कृष्ण पगडोतरा, पूर्व मनोनीत पार्षद गोरख महाजन महिला मंडल अध्यक्ष मधुबाला, बिनता गुलेरिया ,वीरेंद्र गुलेरिया ,मलकीत डिडोच अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैप्पी आदि मौजूद रहे।