मंडी नगर निगम के लिए ₹15 करोड़ स्वीकृत
विनोद राणा मंडी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम के लिए ₹15 करोड़ की घोषणा की थी जिसकी स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। 17 अगस्त को अर्बन डायरेक्टर की ओर से नगर निगम मंडी के कमिश्नर को पत्र के माध्यम से प्रदेश सरकार के द्वारा 15 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी कर दी गई है। यह 15 करोड रुपए की राशि मंडी शहर के विभिन्न विकास कार्यों के ऊपर खर्च की जाएगी जिसमें 3 करोड रुपए सेरी पीपल के पास शॉपिंग कंपलेक्स बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे। सेरी पीपल के पास नरेंद्र बुक स्टॉल वाली मार्केट में अब एक आधुनिक शॉपिंग कंपलेक्स नगर निगम द्वारा तैयार किया जाएगा।
इसकेसाथ 3 करोड की राशि जोनल हॉस्पिटल मंडी के साथ लगते पुराने रेड क्रॉस भवन को तोड़कर एक नया पार्किंग कंपलेक्स बनाया जाएगा इसकी स्वीकृति भी प्रदान हो चुकी है।
इसके साथ दो करोड रुपए की राशि मंडी एसपी ऑफिस के सामने मार्केट के छत के ऊपर दो आधुनिक दौर के रेस्टोरेंट का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जाएगा। जिससे शहर के लोगों के लिए एक बेहतर सुविधा मिलेगी।
2 करोड रुपए की राशि मंडी के बिंद्राबनी डंपिंग साइट मैं एक आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जाएगा जिसमें वेस्ट कचरे का निष्पादन करके इस डंपिंग साइट को प्रदूषण रहित किया जाएगा। इसके साथ साथ 4 करोड रुपए की राशि मंडी नगर निगम में नए जोड़े गए क्षेत्रों में सड़कों के विकास के ऊपर खर्च किए जाएंगे। इस तरह से मंडी नगर निगम को कुल ₹15करोड़ जो प्राप्त हुए हैं इन्हें नगर निगम मंडी के विकास के ऊपर खर्च करेगी यह जानकारी डायरेक्टर अर्बन डेवलपमेंट के पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है जो नगर निगम कमिश्नर मंडी को 17 तारीख को प्राप्त हुआ है।
ReplyReply to allForward |