आज पुरे देश में कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ मनाई जा रही है और जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल शहीदों को याद किया जा रहा है

कुनिहार से हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:- आज पुरे देश में कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ मनाई जा रही है और जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल शहीदों को याद किया जा रहा है । इसी कड़ी में अर्की में देवभूमि जनहित पार्टी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर विरचक्र कैप्टन विजयंत थापर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनकी शहादत को सलाम किया। इस दौरान कारगिल में शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष रुमित सिह ठाकुर, प्रदेश सचिव जयदेव ठाकुर,प्रदेश सह प्रवक्ता पवन ठाकुर, आईटी प्रभारी कपिल जोशी,जिला उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर,देवभूमि क्षत्रिय संगठन मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद भट्टी, मण्डल अध्यक्ष अरुण गौतम,मण्डल उपाध्यक्ष राजेंदर ठाकुर, चमन शर्मा,सीताराम ठाकुर, रामलाल,नरेंद्र ठाकुर,बलदेव भट्टी,सोनू ठाकुर, बलदेव ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button