भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती मनाने जा रहा है।

 

इस साल (2022) भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती मनाने जा रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था। वह एक राष्ट्रवादी, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, समाजिक लोकतंत्रवादी और एक लेखक भी थें। भारत को स्वतंत्रता प्राप्त होने के बाद वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। स्वतंत्रता संग्राम और भारत के निर्माण के लिए उन्हें 1955 में भारत रत्न के सम्मानित किया गया था। वह भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता चाहते थे और उसके लिए उन्होंने बहुत प्रयास भी किये और प्राप्त भी की। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत अधिक प्रेम था। स्वतंत्रता के बाद 1954 में जब भारत में उनके जन्मदिन को मनाया जा रहा था तब दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में करीब 50,000 बच्चे उनका जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित हुए थें। वह बच्चों को आने वाले भारत का भविष्य बताया करते थें। उनके इसी व्यवहार और बच्चों के लिए उनके लगाव के कारण उन्हें चाचा नेहरू की उपधि प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button