भाजपा लोकसभा आगामी चुनाव में हिमाचल की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी : पांडे
बिलासपुर,
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथ सशक्तिकरण कर राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
इससे पहले सरोज पांडे ने हिमांचल के घुमारवीं विधानसभा के जगन पैलेस मे “बूथ सशक्तिकरण अभियान“ मे प्रदेश प्रभारी के रूप मे प्रदेश बैठक को संबोधित किया।
श्रीमती सरोज पांडे ने हिमांचल के घुमारवीं विधानसभा के जगन पैलेस मे “बूथ सशक्तिकरण अभियान“ मे प्रदेश प्रभारी के रूप मे प्रदेश बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, पर भाजपा ने भी 2 सीटें जीतकर शुरुआत की थी और आज राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनके उभरी हैं।
उन्होंने कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता, आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित की जाएगी।
बैठक मे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं प्रदेश महामंत्री और विधायक त्रिलोक जमवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।