भाजपा का कार्यक्रम महज चुनावी स्टंट, फिसड्डी हुआ साबित :मोदगिल
ऊना,
बंगाणा में भाजपा द्वारा आयोजित प्रगति शील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम फिस्सडी साबित हुआ । ये बात प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल ने बंगाणा में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। मोदगिल ने कहा कि हिमाचल के स्थापना के 75 वर्ष के नाम पर भाजपा ये कार्यक्रम महज चुनावी स्टंट था। भीड़ जुटाने के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों, महिला मंडलों, सरकारी विभागों के कर्मचारियों बा मनरेगा के मजदूरों को एकत्रित किया गया था। इतना ही नहीं दूसरे जिलों से भी सरकारी बसें भर-भर बंगाणा लाई गईं। मोदगिल ने कहा जनता को झूठे बादों से लुभाया गया। महिला मंडलों को 20-20 हजार देने की बात की तो किसी को अन्य सुविधाएं देने का प्रलोभन दिया गया। यही नहीं एकत्रित की गई जनता को दोपहर के भोजन के नाम पर खिचड़ी नुमा भोजन परोसा गया। एक प्लास्टिक के डिब्बे में दालें, कढ़ी मीठा और मुट्ठी भर चावल डालकर लोगों को वितरित किया गया। जब हिमाचल में प्लास्टिक बैन है तो क्या सरकार के कायदे और कानून भाजपाइयों के लिए नहीं हैं। क्या अब प्लास्टिक कागज में तब्दील हो गया है। मोदगिल ने कहा कि अधिकतर लोगों को पानी मिक्स भोजन कराया गया तो कई लोग ऐसा कहते भी दिखे कि हमें सुबह का बुला लिया गया है और मंत्री शाम को आए। खाना भी नसीब न हुआ। मोदगिल ने कहा कि ऐसी भीड़ जुटाने का क्या फायदा , जिसमें प्रदेश सरकार के लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। वैसे भी सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है। हर स्थान पर ऐसे आयोजनों से जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। मोदगिल ने कहा कि इस कार्यक्रम में लोगों की भीड़ एकत्रित करने के लिए दर्जनों एच आर टी सी की दर्जनों बसों का प्रयोग किया। जिससे दर्जनों ही रुट प्रभावित हुए और लोगों को आने-जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खुद को प्रतिष्ठित पार्टी कहने वाली भाजपा को कार्यक्रम में हुजूम करने के लिए इतने पापड़ बेलने पड़े, जितने कि किसी नई पार्टी को स्थापित होने के लिए बेलने पड़ते हैं। जनता ने भाजपा के कार्यक्रमों से मुंह मोड़ लिया है। अब ये जितने मर्जी प्रलोभन दें, कोई असर नहीं होगा। चुनावी स्टंट के हुआ ये कार्यक्रम अब लोगों की समझ में भी आने लगा है। चुनाव को नजदीक आता देख भाजपाई अब मैदान में निकल पड़े हैं, लेकिन अब कोई फायदा नहीं है। जनता साढ़े चार वर्ष कहाँ थे, का भी जबाव आपसे माग रहे हैं। मात्र कुछ लोगों की फायदों के सिवा कुछ नहीं हुआ है। आने वाले चुनावों में इसका जवाब जनता अवश्य देगी। इस मौके पर पंडित ज्ञान चंद, आर सी शर्मा,कैप्टन प्रीतम, दीपक राणा, राहुल शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे