बेलग्रेड में विश्व महिला कुश्ती के लिये भारतीय टीम फाइनल

लखनऊ: सरबिया के बेलग्रेड में 10 से 18 सितम्बर के बीच खेली जाने वाली विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम का चयन किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केन्द्र के कुश्ती हाल में विश्व चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम की चयन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह के नेतृत्व में हुआ जिसमें हरियाणा और आरएसबीपी की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पचास किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की अंकुश,53 किग्रा में आरएसबीपी के विनेश, 55 किग्रा भारवर्ग में दिल्ली की सुषमा शाैकीन , 57 किग्रा वर्ग में आरएसबीपी की सरिता का चयन हुआ जबकि 59 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की मानसी, 62 किग्रा में हरियाणा की सोनम, 65 किग्रा के हरियाणा की शैफाली, 68 किग्रा में आरएसबीपी की निशा, 72 किग्रा के हरियाणा की रितिका और 76 किग्रा में हरियाणा की प्रियंका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिये अपना टिकट पक्का कर लिया।इस अवसर पर साई लखनऊ के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button