भारत ने जापान को 3-0 से हराया,
बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचा
राजगीर, आरएनएन।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए। अपने आखिरी ग्रुप मैच में जापान को 3-0 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरे हाफ में नवनीत कौर और दीपिका के गोल ने भारत को शानदार जीत दिलाई।
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया और 19 नवंबर को सेमीफाइनल में एक बार फिर जापान का सामना करेगा। पहले हाफ में जापान ने मजबूत डिफेंस दिखाया और भारतीय टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। भारत ने धीमी और धैर्यपूर्ण शुरूआत की, लेकिन पहले क्वार्टर में दीपिका द्वारा अर्जित पेनल्टी कॉर्नर को जापानी गोलकीपर यू कुडो ने बचा लिया। पहले हाफ का अंत गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने 37वें मिनट में एक शानदार रिवर्स शॉट के जरिए भारत का खाता खोला। चौथे क्वार्टर में दीपिका ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। 19 नवंबर को शाम 4:45 बजे भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार फॉर्म जारी है। सभी की निगाहें अब सेमीफाइनल पर टिकी हैं।