फतेहपुर के तलाड़ा में मर्डर, बहसबाजी के बाद व्यक्ति को घोंपा चाकू, मौत जमात अली। फतेहपुर

वीरवार रात को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत तलाड़ा गांव में एक व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ओंकार सिंह उर्फ सोनी निवासी गारन फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नूरपुर के एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चंद्र कुमार निवासी गांव गारन ने पुलिस को बयान दिया कि वह तलाड़ा गांव में मछली तथा अंडा फ्राई की दुकान करता है। वीरवार रात को मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप उसकी दुकान पर आए और उन्होंने अंडे फ्राई करने के लिए कहा। चंद्र कुमार ने उन्हें अंडे फ्राई करके दे दिए और इसी बीच वे चारों युवक अपने साथ लाई हुई शराब वहां पीने लगे। उसी समय कुलवीर सिंह उर्फ फौजी निवासी गांव धनेटी चरूडिय़ां (फतेहपुर) वहां पर आया और वह ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा।
दोनों में बहसबाजी हो गई और कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घोंप दिया। ओंकार सिंह जमीन पर गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बहने लगा। कुलवीर सिंह मौके से भाग गया। ओंकार के साथियों ने उसे सूर्या अस्पताल राजा का तालाब पहुंचाया। जहां पर कुछ देरी के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कुलवीर के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button