प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करे जिला प्रशासन : प्रतिभा सिंह जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष को दी पूरी जानकारी
बिलासपुर
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने जिला के कुममझाड पंचायत में बादल फटने और उससे हुए नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद देने को कहा है। आज यहां परिधि गृह में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को जिला में हाल ही में भारी वर्षा व बादल फंटने से हुए नुकसान की पूरी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बादल फटने से कई गोशालए व मकान क्षतिग्रस्त हो गए है।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान जिला उपायुक्त से भी राहत कार्यो की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि वह आज स्वम् प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहती थी,पर समय अभाव के कारण आज संभव नही है।उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इस क्षेत्र का दौरा करेंगी।
अंजना धीमान ने इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की गतिविधियों की पूरी जानकारी देते हुए जिला की पार्टी राजनैतिक गतिविधियों से भी कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करवाया।