पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन मिलने से चौपाल के सराह में ज़श्न का माहौल
कमल शर्मा
चौपाल:-चौपाल विधानसभा क्षेत्र के परगना हामल की काफी लंबे समय से चल रही पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन की मांग कैबिनेट से मंजूर होने के बाद “सराह “में जश्न का माहौल है सराह में भाजपा कार्यकर्ताओं स्थानीय जनता द्वारा नारो और पटाखों के साथ लड्डू बाट कर सब डिवीजन मिलने की खुशी मनाई , मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम और विधायक बलवीर वर्मा जिंदा बाद के खूब नारे लगाए। सराह में पीडब्ल्यूडी का सब डिवीजन खोले जाने के लिए ग्राम पंचायत सराह के प्रधान विनोद झरटा , उपप्रधान पंकज शर्मा ग्राम पंचायत लिंगजार के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, प्रदीप भंडारी भगत राम शर्मा प्रदीप दस्टा लायकराम भंडारी महिला मंडल युवक मंडल सराह कनोहलडा ब्यापार मंडल इलाके के स्थानीय लोगो ने हामल परगना की सभी पंचायतों ने मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम और चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा का धन्यवाद किया
चौपाल को मिला आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र:-चौपाल मुख्यालय पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर चौपाल के स्थानीय लोगो ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद वाद किया है जिला परिषद सदय नीमा जस्टा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व पार्षद व भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष दीपक पनाईक पूर्व चौपाल नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पार्षद दीपक चंदेल पार्षद रविंद्र नेगी चौपाल ब्यापार मण्डलअध्यक्ष राजेश चंदेल उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ग्राम, पंचायत चांजू के प्रधान शशि चौहान, ग्राम पंचायत थाना के प्रधान कुलदीप मेहता चौपाल नगर पार्षद नीलम मधाईक अनूप मलिक सहित चौपाल के आम लोगो ने चौपाल को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और सराह को पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम और चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा का धन्यवाद किया है।