पाइनग्रोव स्कूल ने मनाई स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ
सोलन
पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू ने भारत की स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों को एक भव्य उत्सव के साथ मनाया। आज़ादी का अमृत महोत्सव सर्वप्रथम पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू के हेड टीचर पंकज शर्मा ने फ्लैग पोस्ट पर एन सी सी कैडेट्स की सलामी के साथ तिरंगा फहराया| इसके पश्चात ब्रास बैंड्स की धुन पर राष्ट्रीय गान गाया | उसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण दिया | जिसमें बताया गया कि आज के दिन अंग्रेजी हुकूमत से हमें स्वतंत्रता संग्राम जीतने के बाद हमारे देश को आजादी मिली थी | इस स्वतंत्रता संग्राम में हमारे देश के कई वीर जवानों ने अपनी जान की कुर्वानी दी जिसके परिणामस्वरूप 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी | तब से ही 15 अगस्त के दिन को हर साल राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है | आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाया गया और विद्यार्थियों ने आजादी की वर्षगांठ पूरी देशभक्ति एवं निष्ठा से मनाई | स्कूल के परिसर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरु, महात्मा गांधी, प्रियादर्शनी इंद्रा गांधी और सरोजनी नायडू की झांकियाँ भी निकाली गईं और छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर अभिनय और देशभक्ति के गीत गाए| विद्यालय के चारों ओर तीन रंगों के मेल सभी के हृदयों में स्वतंत्रता दिवस व् देशभक्ति की भावना का सृजन कर रहे थे व् सभी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे| इस भव्य समारोह के विधिवत समारोप नें भारतीय स्वतंत्रता के 76 वें वर्ष में कदम रखने का मार्ग प्रशस्त किया। हमें भारतीय होने पर गर्व है।