पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने आज राजगढ मे किया शक्ति प्रर्दशन ।।
पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने आज राजगढ के नैहरू मैदान मे एक आम सभा का आयोजन किया जिसमे पच्छाद कांग्रेस कमेटी द्वारा अपना शक्ति प्रर्दशन किया हाल ही मे कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश के सात कांग्रेस मंडलो को भंग किया था जिसमे पच्छाद कांग्रेस मंडल भी शामिल था आज नेहरू मैदान राजगढ मे आयोजित आम सभा ने पच्छाद मण्डल को बहाल करने और गंगूराम मुसाफिर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के प्रस्ताव पारित किए। नेहरू मैदान में आयोजित इस आम सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। पच्छाद मण्डल कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद हुई इस आमसभा की अध्यक्षता पच्छाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने की, जिसमें जिला कांग्रेस के अन्तरिम अध्यक्ष जी आर मुसाफिर भी विषेश रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले यहा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता पुराने बस अड्डे में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए नेहरू मैदान तक गए। इस दौरान जी आर मुसाफिर व कांग्रेस अध्यक्ष बैलीराम शर्मा को फूल मालाओं से लादकर व पांरपरिक वाद्य यंत्रो के साथ नैहरू मैदान तक ले गए। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं हरिदास बनोलटा, मनीष भगनाल, सूर्यकांत सेवल, विक्रम कंवर, संजीव शर्मा, प्रदीप कंवर, बैलीराम शर्मा व देवेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में पच्छाद कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग करने का विरोध किया तथा इसे बहाल करने की मांग की और गंगूराम मुसाफिर को प्रत्याशी बनाए जाने के प्रस्ताव पारित करवाए। जिस पर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। सभी वक्ताओ ने कहा कि जी आर मुसाफिर पच्छाद के सर्व मान्य नेता है और सभी का समर्थन जी आर मुसाफिर के साथ है हाई कमान से भी सभी वक्ताओं ने कहा है उनके उम्मीदवार जी आर मुसाफिर है और वे उनका भरपूर समर्थन करते है इस अवसर पर जी आर मुसाफिर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आज जिस बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिससे कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को वह प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के समक्ष उठाएंगे और पच्छाद मण्डल को बहाल करने व यह मसला जल्द सुलझा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पच्छाद की जनता ने उन्हें 1982 से लेकर आजतक अपना आशीर्वाद व समर्थन दिया है और उन्हें उम्मीद है भविष्य में भी उन्हें ऐसे ही समर्थन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह अंतिम श्वासों तक लोगों की सेवा कर पाएं और पच्छाद को विकास के शिखर तक पहुंचा पाएं। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी लोग पच्छाद में साजिश कर रहे है जिस विफल किया जाएगा।।
सभी बाईट जी आर मुसाफिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी ।।
सिरमौर से कपिल शर्मा की रिपोर्ट ।।