देवभूमि जनहित पार्टी ने किया अर्की के सर्यानज में किया चुनाव प्रचार
कुनिहार से हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:- आने वाले समय मे अर्की निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले विधानसभा चुनाव काफी रोचक लग रहा है, क्योकि उक्त विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के अतिरिक्त आप के साथ साथ अब देवभूमि जनहित पार्टी भी आगामी चुनाव के चलते पूरी तरह मैदान में उतर गई है इसी कड़ी में आज देवभूमि जनहित पार्टी प्रदेश सचिव जयदेव ठाकुर के नेतृत्व में आज पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सर्यानज गाँव में चुनाव प्रचार किया व अपनी पार्टी की नीतियों से भी अवगत करवाया। तत पश्चात देवभूमि जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाड़ीधार पोहच कर देवता जी का आशीर्वाद लिया। प्रदेश सचिव जयदेव ठाकुर ने जानकारी में बताया कि आज सर्यानज गाँव में लोगो ने उनके इस कदम को उठाने के लिए सराहना की व् आगामी चुनाव में उनका भरपूर समर्थन देने का आश्वाशन भी दिया वही बहोत से लोगो ने सदस्यता ली।आज प्रचार में पार्टी के 20 से 30 कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।जिला उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, कृष्ण चन्द्र भट्ठी,मंगल कँवर,जय देव ठाकुर, बलदेव राज भट्टी,भगतराम ठाकुर,चमन शर्मा,सीताराम ठाकुर, रामलाल ठाकुर, रमेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।