दुनिया की पहली वैदिक घड़ी,गणना का अद्भुत धमाका

दिल्ली

दुनिया की पहली “वैदिक घड़ी” सनातन धर्म में काल गणना का अद्भुत धमाका है। यह घड़ी अगले संवत्सर में उज्जैन के जीवा जी वेधशाला भारत में अतीत के ज्ञान का डंका बजायेगी।
इस घड़ी की की स्थापना उज्जैन के विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा कराई जा रही है।यह पूरी दुनिया को खगोलीय घटनाओं, बदलते ग्रह, नक्षत्रों व योगों की जानकारी देगी। यह घड़ी उन लोगों को भी जवाब देगी जो भारतीय ज्योतिष, मुहूर्त आदि को सिरे से खारिज कर देते हैं। सनातन धर्म में वैज्ञानिक तथ्यों , हमारे ॠषि–मुनियों की रिसर्च की मज़ाक बनाते घूमते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इसको एक ऐप द्वारा अपने मोबाईल पर देख सकते हैं।
आज आप किसी को भी बताओ कि उज्जैन से कर्क रेखा गुजर रही है।तो वो मजाक बना कर कहता है कि दिखाओ ? यह घड़ी उन लोगों की आंखें खोलेगी। यह घड़ी दुनिया को उसके देश में सूर्योदय का समय बता कर उसकी कालगणना करेगी। इस घड़ी में टेलीस्कोप लगेगा जो उस खगोलीय भंडार को दिखाएगी जिसको आप सोच नहीं सकते,जिसको शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।
ऐसी अद्भुत घड़ी की स्थापना का भूमिपूजन शिप्रा नदी के किनारे हो चुका है। उम्मीद है यह कार्य समय से पूरा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button