झंडूता से भाजपा प्रत्याशी जीतराम कटवाल ने विकास के आधार पर लोगों से समर्थन मांगा

 

झंडूता से भाजपा प्रत्याशी जीतराम कटवाल ने विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में हुए चहंुमुखी विकास के आधार पर लोगों से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र की जनता से किए गए वादों से बढ़कर काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। झंडूता को पूरे हिमाचल का सबसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए उन्होंने कई नए प्रोजेक्टों की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली है। हिमाचल की जनता इस बार रिवाज बदलने जा रही है। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही इन प्रोजेक्टों को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत कर दी जाएगी।
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद शुक्रवार को जीतराम कटवाल ने डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में उन्होंने लोगों से कई वादे किए थे और साथ ही यह भी कहा था कि अगली बार वोट मांगने वह तभी आएंगे, यदि उन्होंने वादे पूरे कर लिए होंगे। हालांकि 5 वर्ष के कार्यकाल में से 2 साल कोरोना की भेंट चढ़ गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दिन-रात काम करते हुए लोगों से किया हर वादा पूरा किया। सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही 9 नए पुल बनाए गए, जबकि आजादी के बाद से 2017 तक इस क्षेत्र में केवल 5 पुल थे। 14 पेयजल योजनाओं का निर्माण करके विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पानी पहंुचाया गया। यहां तक कि पानी के गंभीर संकट से जूझने वाले पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के लिए भी करोड़ों की लागत से पेयजल योजना बनाई गई। इसके तहत हर दिन 80 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया जा रहा है। बरठीं में 25 करोड़ रुपये की लागत से अटल आदर्श विद्यालय बनाया जा रहा है। बल्हसीणा में नया काॅलेज खोलने के साथ ही झंडूता काॅलेज में विज्ञान भवन तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडूता के नए भवन के निर्माण के लिए 3-3 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए।
कटवाल ने कहा कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिल रहे भरपूर समर्थन से वह आश्वस्त हैं कि उन्होंने 2017 में किए गए वादे किए हैं। उन्होंने झंडूता को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए कई योजनाओं की रूपरेखा भी पहले से ही बना ली है। युवा देश का भविष्य हैं। अपने घर के पास रोजगार के साधन कम होने के कारण उन्हें रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में भटकना पड़ता है। वहां वे शोषण का शिकार भी होते हैं। इसे देखते हुए गेहड़वीं में इंडस्ट्रियल एरिया को मंजूरी दिलाई गई है। इससे क्षेत्र के युवाओं को जहां अपने घर के पास ही बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा, वहीं कई उद्योगों की स्थापना होने से इस क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। झंडूता क्षेत्र में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। लिहाजा इस क्षेत्र को धार्मिक और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के चहंुमुखी विकास के लिए कई अन्य कार्य भी किए जाने हैं। प्रदेश की जनता इस बार रिवाज बदलकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने की ठान चुकी है। सरकार बनते ही इन सभी योजनाओं पर तुरंत प्रभाव से काम शुरू करके उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button