कोविड टीकाकरण में 211.66 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली 28 अगस्त                                                                                                                                               देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 211.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार 408 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 9436 नये मामले सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 86,591 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.19 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.93 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 9999 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 37 लाख 93 हजार 787 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.62 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 22 हज़ार 551 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 50 लाख 42 हजार 801 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button