कुटलैहड में आप की कार्यकारिणी कमेटी गठित

 

बंगाणा

आम आदमी पार्टी की ओर से कुटलैहड में संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी में नये लोगों को पार्टी के अलग-अलग संगठनो में अहम जिम्मेदारी सौंपी । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कुटलैहड आम आदमी पार्टी के नेता अनिल मनकोटिया और जिला युवा सचिव अजय भारती ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी से जुडकर जनता की आवाज बनेगें और संगठन को कुटलैहड के कोने कोने में पहुँचायेंगे। शामिल पदाधिकारियों में रायपुर मैदान से विशाल ढिल्लों को आम आदमी युवा संगठन कुटलैहड का अध्यक्ष और थानाकलां से पवन मनकोटिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बंगाणा से विजय कुमार को अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर संगठन और पिपलू से अरशद खान उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक संगठन, पिपलू से संदीप मनकोटिया जिला संयुक्त सचिव युवा संगठन, पवन कुमार अध्यक्ष आम आदमी रक्षक संगठन , मान सिंह अध्यक्ष परीवहन संगठन, व टीहरा से अशोक कुमार आम आदमी किसान संगठन के अध्यक्ष नियुक्त किए गये। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल मनकोटिया के नेतृत्व मे पार्टी कुटलैहड में अपना जनसम्पर्क अभियान जोरशोर से चला रही है और आने वाले समय में वे इस अभियान को और गति देंगे । जिला संयुक्त सचिव अजय भारती ने बताया कि भविष्य में भी पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड में पार्टी की आगामी रणनीति निर्धारित करने के लिए शीघ्र ही सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा।आम आदमी पार्टी की ओर से कुटलैहड में संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी में नये लोगों को पार्टी के अलग-अलग संगठनो में अहम जिम्मेदारी सौंपी । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कुटलैहड आम आदमी पार्टी के नेता अनिल मनकोटिया और जिला युवा सचिव अजय भारती ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी से जुडकर जनता की आवाज बनेगें और संगठन को कुटलैहड के कोने कोने में पहुँचायेंगे। शामिल पदाधिकारियों में रायपुर मैदान से विशाल ढिल्लो को आम आदमी युवा संगठन कुटलैहड का अध्यक्ष और थानाकला से पवन मनकोटिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बंगाणा से विजय कुमार को अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर संगठन और पिपलू से अरशद खान उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक संगठन, पिपलू से संदीप मनकोटिया जिला संयुक्त सचिव युवा संगठन, पवन कुमार अध्यक्ष आम आदमी रक्षक संगठन , मान सिंह अध्यक्ष परीवहन संगठन, व टीहरा से अशोक कुमार आम आदमी किसान संगठन के अध्यक्ष नियुक्त किए गये। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल मनकोटिया के नेतृत्व मे पार्टी कुटलैहड में अपना जनसम्पर्क अभियान जोरशोर से चला रही है और आने वाले समय में वे इस अभियान को और गति देंगे । प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला संयुक्त सचिव अजय भारती ने बताया कि भविष्य में भी पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड में पार्टी की आगामी रणनीति निर्धारित करने के लिए शीघ्र ही सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button