किरण जमवाल बनी शिव महिला मंडल सैनी मोहरी की प्रधान

मंडी,18अगस्त, संजय किरन: सदर विधानसभा क्षेत्र के सैनी मोहरी गांव मैं 40 वर्षों के बाद किसी युवा महिला को महिला मंडल की सरदारी मिली है बता दें कि महिला मंडल की पूर्व प्रधान बर्फी देवी ने सर्वसम्मति से गांव की ही एक युवा महिला किरण जमवाल को सर्वसम्मति से प्रधान के पद पर ताजपोशी प्रदान कर मिसाल पेश की है लोगों ने बर्फी देवी के कार्यकाल को सराहा और कहा थी इनके कार्यकाल में उन्होंने सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत हिमाचल और हिमाचल के बाहर विभिन्न स्थानों पर ज्ञान अर्जित किया है वही बर्फी देवी का मानना है कि अब युवाओं का जमाना है इसलिए उन्होंने महिला मंडल की कमान किरण जमवाल को सौंपी है इस अवसर पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा चंपा ठाकुर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष महासचिव सह सचिव हर्ष लता कोषाध्यक्ष बंदना गुलेरिया विद्या देवी जमुना देवी उषा देवी लक्ष्मी देवी रजनी देवी कला देवी व गांव की समस्त महिलाएं उपस्थित रही नवनियुक्त प्रधान किरण जमवाल ने बताया कि उनका लक्ष्य महिला मंडल का सतत विकास करना और ग्रामीणों को इसका लाभ पहुंचाना और गांव की महिला आत्मनिर्भर किस तरह बने इसके लिए उन्हें विभागों से दी जा रही योजनाओं का प्रशिक्षण दिलवाना रहेगा इसके लिए उन्होंने पूर्व अध्यक्षा व पूर्व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया |