कांग्रेस पार्टी के नेताओं के ध्यानार्थ … डाक्टर संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश।
फतेहपुर
भाजपा के खीमी राम या और कई अन्य भाजपा नेताओं के कांग्रेस पार्टी में आने से कांग्रेस मजबूत होगी यह एक भ्रम है।
बल्कि इस से आम जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है कि कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनाव में सुपड़ा साफ हो जाएगा इसलिए दलबदलुओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जा रहा है। डाक्टर संजीव गुलेरीया जो कि (एच आर ए) हिमाचल क्षेत्रीय दल गठबन्धन के प्रदेश महासचिव भी हैं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी के प्रति वफादार नहीं रहा वो व्यक्ति सिर्फ टिकट लेने के चक्कर में पार्टी छोड़ गया है तो लोग उन दलबदलुओं को कभी नहीं जिताएंगे इस का प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा छोड़ गए सुरेश चंदेल भूतपूर्व सांसद हमीरपुर है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा इन हथकंडों के कारण (एच आर ए) हिमाचल रीजनल एलांएस, जिस में अन्य क्षेत्रीय दल व कई एन जी ओ शामिल हैं , अपने जनाधार को गांव गांव लोगों के स्थानीय मुद्दों पर भाजपा कांग्रेस को घेर कर अपनी पहचान और स्थिति मजबूत कर रही हैं, यह कहना है एच आर ए प्रदेश महामंत्री का।
डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम हर गांव गांव पंचायत स्तर पर आम आदमी पार्टी भी हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी जड़ें ज़माने में लगी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाने के लिए एकदम एकमत एकजुट होकर सभी कार्य कर रहे हैं।