कांग्रेस की नीति ‘बांटो और राज करो’, राहुल गांधी हैं विदेशी टूरिस्ट: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को नौदान में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंग्रेज देश को छोड़कर चले गए परंतु उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ रही। नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नीति बांटो और राज करो की रही है, कांग्रेस हमेशा जाति धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। जनता ने कांग्रेस को नकारा दिया है अब वही परिवार और पार्टी अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक से दूसरे राज्य ने कांग्रेस की सफाई होती चली गई कांग्रेस कार्यकर्ता उस परिवार से दुखी होते चले गए।

उन्होंने कहा कि राहुल विदेशों से यहां टूरिस्ट के तौर पर आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया की 5 अर्थव्यवस्थाओं में भारत पहुंच गया है जिस देश ने हम पर राज किया आज हमने उसी देश को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ा है कोविड-19 के बावजूद अब अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के निर्णय के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button