ऊना में 40 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

ऊना: जिला के थाना मेहतपुर के तहत नंगड़ा में 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नंगड़ा निवासी किरण देवी ने शनिवार रात्रि को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button