उप मण्डलीय विधिक सेवा समिति के पदाधिकारी ने नालागढ़ में किया पौधारोपण
नालागढ़,30 जुलाई।
सचिन बैंसल
उप मण्डलीय विधिक सेवा समिति नालागढ़ की ओर से वन परिसर नालागढ में स्थित जैव विविध वन में पौधरोपण किया गया। जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाष चंद्र, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट मोहित बंसल, समिति के अन्य सदस्य गीतांजली, संजीव लाखा, रंजीत सिंह ठाकुर और कुवेर सिंह ठाकुर ने सजावटी पौधे लगाये। इस मौके पर उप अरण्यपाल नालागढ़ यशुदीप सिंह, सहायक अरण्यपाल मुनीश प्रभारी समेत अन्य वन अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस मौके पर अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पौधरोपण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्कूल के बच्चों को भी पौधे उपलब्ध करवाए जिससे वे इन्हें अपने घरों एवं विद्यालय परिसर में रोपित कर सकें।