इनरव्हील क्लब सोलन के सामाजिक कार्यों को सराहा चेयरमैन ने

सोलन
इनरव्हील क्लब सोलन में चेयरमैन विजिट का आयोजन किया गया। इसमें जिला की क्लब चेयरमैन अपेक्षा गर्ग ने क्लब की नई कार्यकारिणी द्वारा किए गए किए गए प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई।
इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान सविता शर्मा और महासचिव कल्पना परमार ने बताया कि इनर व्हील क्लब सोलन ने पहली जुलाई 2022 से सितंबर माह में अब तक 45 प्रोजक्ट किए। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है और समाज में पिछली पंक्ति में खड़े लोगों को भी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।
उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट डेयर, केयर व शेयर के तहत महिला एवं किशोरी कल्याण, पर्यावरण, केंसर, एनीमिया और रिटेंशन एंड एक्सेंशन ऑफ इनरव्हील के तहत कार्य किया। इसके तहत सोलन के सब्जी मंडी के समीप स्लम एरिया में हैल्थ हाईजीन कैंप का आयोजन कर उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया। महिलाओं को इस मौके पर सैनेटरी पैड भी निशुल्क बांटे गए। इसी तरह स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन डॉ. सविता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। इसके अलावा स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं को हैल्थी फूड पैकेट्स भी बांटे गए।

सोलन के सलोगड़ा स्कूल में इनरव्हील क्लब सोलन की ओर से डेस्क, आरओ, कम्पयूटर और प्रिंटर भी प्रदान किया गया।
किशोरी कल्याण योजना के तहत चार किशोरियों का चयन सिलाई सेंटर के लिए किया गया। साथ ही दो लड़कियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिलाया गया। 5 लड़कियों की एजूकेशन का पूरा खर्चा भी क्लब वहन कर रहा है।
केयर एंड शेयर में निशुल्क फीजियोथैरेपी कैंप का आयोजन रोटरी क्लब सोलन के सहयोग से किया गया था। इसमें सोलन शहर के लोगों ने फीजियोथैरेपीके माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लिया। आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन क्लब की ओर से किया गया।


क्लब ने पर्यावरण प्रोजेक्ट के तहत सोलन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही सेव द सॉयल कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की मिट्टी की उपयोगिता और उसके लाभों के बारे में जागरूक किया गया।
अरूणा, तारा और मिथलेश को किया सम्मानित
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें आयुर्वेद विभाग सोलन की स्टाफ नर्स अरूणा शांडिल, पोस्टमैन तारा देवी और सफाई कर्मचारी मिथलेश को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जीवना देवी, शीलू, सुनीता, सीमा और नेहा को सिलाई मशीनें मुख्यातिथि के हाथों दी गई। मस्कुलर डिस्ट्राफी से पीडि़त सात वर्षीय बच्चे को व्हील चेयर और बैड पर पड़ी मोनिका के लिए बिना बैड सोल वाला बैड दिया गया।


ये रहे मौजद
इस मौके पर संगीता त्रैहन, प्रियंका अग्रवाल, आरती दुग्गल, नीलम साहनी, मधु तनवर, मधु पंवर, बिमला शर्मा, सुमन कंवर, नलिनी चारू, गरिमा, कृष्णा झांबा, अरूणा जायसवाल, इंद्रा ठाकुर, पायल तोमर, निताशा चौहान, नलिनी प्रभाकर, मंजू शर्मा, अंजली सूद, नविता गंभीर, कुमुद ठाकुर, डॉ अरूंधिती, मीनाक्षी शर्मा, सीमा साहनी, मधु गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button