अल्मोड़ा मे फोन पर दिया झांसा, ठग ली साढ़े 15 लाख से अधिक रकम
अल्मोड़ा मे साइबर ठगों ने मोबाइल पर एक व्यक्ति को झांसे में लेकर साढ़े 15 लाख रूपये लूट लिए। ठगी का शिकार हुआ पीड़ित अब पुलिस की शरण में पहुंचा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माल रोड, अल्मोड़ा निवासी हरीश चंद्र जोशी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने काॅल करके उसे अपने जाल में फंसा कर उनसे अलग अलग तिथियों पर कुल 15 लाख 63 हजार रूपये की रकम ठग ली। यह रकम उनसे दो अलग अलग खातों में डलवाई गई। हरीश चंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।